नगर निगम प्रशासन की मुस्तैदी से बारहखंभा मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर, आवागमन हुआ सामान्य

Press Release उत्तर प्रदेश

टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत कर सड़क से हटाया पानी, घास की मंडी के लोगों को भी मिली राहत

आगरा। बारहखंभा मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर हुए जलभराव की समस्या का नगर निगम प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेकर समाधान करा दिया है। जलकल विभाग और नगर निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर भरे पानी को हटवाया, जिससे मार्ग पर आवागमन फिर से सामान्य हो गया है। यहां पर पानी भरने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी।वहीं, घास की मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का कारण बने बारहखंभा अंडरग्राउंड नाले की पुलिया को भी पूरी तरह खुलवा दिया गया है। इससे क्षेत्र की गलियों में जलनिकासी सुचारु हो गई है और लोगों को राहत मिली है।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित टीम को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन की ओर से सड़क पर जमा पानी हटवाने और नाले की पुलिया खोलने की कार्रवाई प्राथमिकता से कराई गई।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि बारहखंभा मार्ग पर रेलवे की ओर से आर ओ बी का निर्माण कराया जा रहा है। टोरंट द्वारा पोल हटाने की कार्रवाई के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था थी। जानकारी होने पर नगर आयुक्त के निर्देश पर सक्रिय हुई नगर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया है। अब मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है। वहीं दूसरी ओर एस एफआई राघवेन्द्र सिंह के अनुसार घास की मंडी क्षेत्र में भी अंडरग्राउंड नाले की पुलिया को पूरी तरह से खोल दिया गया है इससे यहां की कुछ गलियों में हो रही जलभराव की समस्या का भी समाधान हो गया हैन। उन्होंने बताया कि नागरिकों को आवागमन और जलनिकासी संबंधी समस्या न हो इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *