
आगरा । पश्चिम पुरी,सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से आयोजित हुए राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार के अति सफल आयोजन हेतु ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव एव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा को ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा एवं खिलाड़ियों ने पटका पहनाकर एवं तालियाँ बजाकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है उपरोक्त सेमिनार में देश के विभिन राज्यों के लगभग 100 एवं आगरा के रिकॉर्ड 19 प्रतिभागियों एवं खेल अधिकारियों ने 3 दिन तक प्रतिभाग कर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया,जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारियों को उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं प्रदान की गई,जिसकी ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा,हिलमैन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ अविनाश पोखरियाल एवं प्रधानाचार्या डॉ अंशु पोखरियाल,उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ,महासचिव अनिल कुमार,कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह,जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सी ई ओ संगीता शर्मा द्वारा खुले मन से भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
उपरोक्त सेमिनार में ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा एवं मलेशिया से अपडेट होकर आए आंध्र प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम की गरिमामयी उपस्थित विशेष उपलब्धि रही ।
विशेष:-आगरा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही कि आगरा ताइक्वान्डो के 40 वर्षों के इतिहास में उक़्त ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आगरा में पहली बार आयोजित किया गया ,जिसमे विभिन्न राज्यों के 100 एवं आगरा के 19 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो फाइट में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट किया ।
सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल,थ्योरी में प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष ज्ञान,अनुशासन एवं निष्पक्षता को पढ़ाया एवं सिखाया गया ।


