आगरा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ स्टेशन दिवस मनाया गया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशानुसार आगरा मंडल में 01.10.2025 से 15.10.2025 तक स्वच्छता पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 04.10.2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत स्वच्छ स्टेशन दिवस मनाया गया |जिसके तहत आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनो जैसे फतेहपुर सीकरी, अछनेरा , खेड़ली, नदबई ,होडल, डीग एवं आगरा मंडल के अन्य स्टेशनो पर प्लेटफार्म, यार्ड, रेल ट्रैक, स्वचालित सीढिय, पादचारी पुल आदि पर सफाई करने का व्यापक प्रयास किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है | स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक की बोतलों को बोतल क्रेशर मशीन द्वारा डिस्पोजल किया जा रहा है व यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया l एक प्रभावी कचरा प्रबंधन प्रणाली जिसमें कचरे को अलग-अलग करने के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग किया जा रहा हैl सौर ऊर्जा उपकरणों का उपयोग करके ,जिससे ऊर्जा की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा।
महत्वपूर्ण स्टेशनों को “शून्य अपशिष्ट” बनाया जा सकता है और यात्रियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
स्वच्छ स्टेशन दिवस” के इस आयोजन से भारतीय रेलवे स्वच्छ भारत मिशन को गति देने और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। यह अभियान तभी पूर्ण सफलता पाएगा जब प्रत्येक यात्री स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर सक्रिय सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *