आगरा के समस्त युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना 📢

Press Release उत्तर प्रदेश

युवा पंजीकरण अभियान
https://mybharat.gov.in/yuva_register
दिनांक: 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आगरा जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं के लिए विशेष युवा पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना से विकसित मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल का उद्देश्य देश के युवाओं के समग्र विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा उन्हें विभिन्न अवसरों से जोड़ना है।

पंजीकरण कराने के लाभ:
* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न युवा योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित जानकारी प्राप्त होगी।
* मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों, स्वयंसेवी गतिविधियों, अभियानों एवं आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
* सफलतापूर्वक कार्यक्रम पूर्ण करने पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा।
* व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

कौन पंजीकरण कर सकता है?
✅ 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग का प्रत्येक युवा।

आइए, अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ें और मेरा युवा भारत (MY Bharat) के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

पंजीकरण अवधि:
🗓️ 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026
पंजीकरण के लिए क्लीक करे: https://mybharat.gov.in/yuva_register

मेरा युवा भारत (MY Bharat)
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
भारत सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *