संविधान दिवस पर आगरा मंडल में शपथ कार्यक्रम आयोजित, संविधान के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल के स्टेशनों पर ऑडियो एवं वीडियो प्रसारण के माध्यम से संविधान दिवस के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

आगरा मंडल में रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज 26 नवम्बर, संविधान दिवस-2026 के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (कार्यवाहक) संजीव कुमार द्वारा मंडल कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (कार्यवाहक) संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज का पावन दिवस भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का अवसर है। संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है तथा यह प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है।
इस अवसर पर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन जिसमें आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, राजा की मंडी, खेड़ली, नदबई, परखम, ईदगाह जंक्शन, आगरा फोर्ट ,धौलपुर , कोसीकला, अछनेरा, मंडावर महवा रोड स्टेशन पर संविधान दिवस से संबंधित ऑडियो एवं आगरा कैंट , मथुरा जंक्शन पर वीडियो का प्रसारण LED के माध्यम से किया गया तथा सभी डिपो एवं कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना की शपथ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय , कुलदीप मीना ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्ण, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रजत पुरवार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सम.) शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक दिवाकर, जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम, सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह एवं बी.डी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *