ईदगाह स्टेशन पर संविधान दिवस की शपथ के साथ राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश


उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक, ईदगाह द्वारा की गई।
बैठक के प्रारंभ में संविधान दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं कर्तव्यों के पालन की शपथ ली गई। इसके पश्चात 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान ईदगाह स्टेशन पर राजभाषा हिंदी में किए जा रहे सरकारी कामकाज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने ईदगाह स्टेशन स्थित विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही राजभाषा नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *