आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कार्य के अंतर्गत रावली पर ईदगाह–आगरा फोर्ट रेलखंड के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिनांक 27, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को निर्धारित समयावधि में रेल यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। निर्धारित ब्लॉक के दौरान ईदगाह–आगरा फोर्ट के बीच रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के दौरान कुछ रेलगाड़ियों को नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा।
ब्लॉक एवं रेलगाड़ियों के संचालन पर प्रभाव का विवरण निम्नानुसार है
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): रात्रि 00:00 बजे से 02:45 बजे तक (2 घंटे 45 मिनट)। ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा–दरभंगा को ईदगाह स्टेशन पर 45 मिनट तथा ट्रेन संख्या 04166 असरवा–प्रयागराज को ईदगाह स्टेशन पर 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
28 नवंबर 2026 (शनिवार): रात्रि 00:00 बजे से 02:00 बजे तक (2 घंटे)। ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज– दादर वेस्टर्न को यमुना ब्रिज स्टेशन पर 75 मिनट तथा ट्रेन संख्या 09151 (उधना–मधुबनी) को ईदगाह स्टेशन पर 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
29 नवंबर 2026 (रविवार): रात्रि 00:30 बजे से 01:30 बजे तक (1 घंटा)। इस दिन रेलगाड़ियों के संचालन पर कोई अतिरिक्त प्रभाव निर्धारित नहीं है। ब्लॉक अवधि के दौरान ईदगाह–आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच रेलगाड़ियों का संचालन नहीं होगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि उक्त अवधि में रेलगाड़ियों के संचालन में संभावित परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।


