ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को किया गया सम्मानित
आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के के डी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक खेली गई ओपन यूपी स्टेट ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में आगरा के पाँचवीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को ताइक्वान्डो में अभी तक दिए गए सराहनीय योगदान, इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर कोर्स,इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट एक्जामिनर कोर्स को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने एवं वर्ल्ड ताइक्वान्डो एवं एशियन ताइक्वान्डो यूनियन द्वारा नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने कर भारत देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर एवं ताइक्वान्डो खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी उपलब्धियाँ हासिल करने वाले आगरा,उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी बनने पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सैयद रफ़त रिजवी,उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ,कोषाध्यक्ष अजय पाल सिंह,लखनऊ ताइक्वान्डो संघ महासचिव,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्मण पुरस्कार विजेता एवं के डी सिंह बाबू स्टेडियम (एन आई एस) ताइक्वान्डो कोच रिज़वान अहमद,पूर्व इंडियन आर्मी ताइक्वान्डो कोच मो नदीम एवं पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर मो रिजवी के कर कमलों द्वारा बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया ।
उपरोक्त अवसर पर सी ई ओ संगीता शर्मा उपस्थित थीं ।


