
आगरा। सिंधी यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।
शुभकामनाएं देने वालों में विकास जेठवानी, सूर्य प्रकाश, सोनू मदनानी, किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, ईश्वर सेवकानी, विनोद गिडवानी, मनीष लालचंदानी, जाजन सोनी, तुलजाराम, विजय अमूलानी, कुणाल जेठवानी, टीकमदास, भारत पुरसानी, सोनू गिडवानी, जीवतराम, तरुण खेमानी, मुला भाई, भारत चौथवानी और दीपक धनवानी आदि शामिल रहे।


