आगरा। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान-पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार दिनांक 19 अप्रैल को 10 वीं जिला कराटे प्रतियोगिता-2026 का आयोजन बी.डी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्रीपुरम आगरा में हुआ । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बी.डी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्रीपुरम आगरा के निदेशक डॉ देवव्रत शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ चंद्रवत सारस्वत ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा जमाया । विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :-
स्वर्ण पदक विजेता :- वान्या जैन, चाहत राजपूत , हर्षित लंबा, निशा, आन्या गुप्ता, वेदिका सिंह, काव्या सिंह ईशानी गुप्ता, रहा महाजन, अद्विका गुप्ता, नम्रता राणा , नीतिका बंसल, दर्पण राणा, युग तिवारी, विपिन बघेल, प्रज्ञा शर्मा, यशवी सोलंकी इत्यादि ।
रजत पदक विजेता : देवाशीष, याना, एंजेल सिंह, दीक्षा, समीक्षा, आराध्य सिंह, अनाया अग्रवाल, ऋद्धि गोयल, हर्षिका, अवनी सारस्वत, देविका गोयल, आराध्य गुप्ता, आशिका, अंकिता, हंस , आयुषी यादव, इत्यादि ।
कांस्य पदक विजेता :- अनिका वर्मा, नम्य, कनिष्का, विद्यात, प्रदीप, आर्या, हर्ष, आरव, अलर्क, पलक, इत्यादि ।
उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बलूनी पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर दयालबाग रहा, द्वितीय स्थान पर चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी एवं तृतीय स्थान पर दा कराते जॉन बाह आगरा रहा ।
खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए पदकों पर कब्जा जमाया ।
प्रतियोगिता का समापन आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी , प्रथम स्थान पर रही बलूनी पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर दयालबाग को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर को बधाई एवं शुभकामनायें और अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
निर्णायक मंडल में शिहान मिर्जा वसीम बेग, कुर्बान खान, जयवीर सिंह, नरेश राजपूत, ऋषि त्रिपाठी, राजन विश्वास, मनीषा राजपूत, विवेक नगर, हिमांशी पंजवानी, कृष्ण पंजवानी, आकाश शुक्ला इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाडियों का चयन उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिले में स्थित चौक स्टेडियम में दिनांक 26 से 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय सबजूनियर , कैडेट, एवं जूनियर कराटे प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है ।


