आरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर आगरा में 32 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 20.09.2026 को आगरा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आरपीएफ के 32 जवानों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को रक्त की उपलब्धता के माध्यम से सहायता प्रदान करना है। आरपीएफ जवानों द्वारा किए गए इस स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर एस. रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ/आगरा तथा जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा रक्तदान करने वाले आरपीएफ स्टाफ का उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदाताओं को उनके स्वैच्छिक एवं मानवीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
आरपीएफ जवानों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *