सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने किया श्रमदान, आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन पर निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
आगरा। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल व अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गिरीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आगरा मंडल में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की थीम पर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को आगरा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आगरा कैंट रेलवे संस्थान में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने किया श्रमदान
आगरा कैंट रेलवे संस्थान में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसर के लिए श्रमदान किया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता का संदेश दिया।
आगरा कैंट स्टेशन पर निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन निदेशक के निर्देशन में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
मथुरा जंक्शन पर स्काउट एंड गाइड एवं एनजीओ ने चलाया जन-जागरूकता अभियान
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन निदेशक, मथुरा के मार्गदर्शन में स्काउट एंड गाइड तथा अन्नपूर्णा फाउंडेशन (NGO) के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी अभियान के माध्यम से भी यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। आज का स्वच्छता अभियान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता,स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष त्रिपाठी ,स्टेशन निदेशक मथुरा जंक्शन सुनील कुमार, जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम के नेतृत्व किया गयाl
आगरा मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों, यात्रियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन की सहभागिता से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


