प्रकाश पर्व पर अमृतवेले सजा विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान, गुरु महिमा से भाव विभोर हुई संगत

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। छठे पातशाह धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह, शाहगंज आगरा में प्रात: अमृतवेले विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सजाया गया। दीवान में बीबा जसप्रीत कौर जी (लुधियाना) के जत्थे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अत्यंत मधुर एवं रूहानी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया, अमृतमयी शब्द कीर्तन के माध्यम से छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के महान जीवन, त्याग, वीरता तथा आध्यात्मिक उपदेशों का भावपूर्ण गुणगान किया गया, दिव्य कीर्तन श्रवण कर संगत गुरु रस में सराबोर हो गई तथा गुरु घर की अपार खुशियों और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया।
ज्ञानी अजीत सिंह ने गुरु महाराज जी के चरणों में समस्त मानवता के कल्याण, सुख शांति  की अरदास की। कीर्तन दीवान की समाप्ति उपरांत उपस्थित संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर गुरु घर की सेवा एवं प्रसाद का आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से
प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गनवानी,गुरमीत सिंह,लव पोपली, अजय अरोड़ा,संजय सेठ,मनोज
गिडवानी, जगदीश कर्मचंदानी, भारत संगतानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *