जिला यूथ बास्केटबॉल टीम का चयन 6 जुलाई को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के महासचिव डॉ. हरि सिंह की सूचना अनुसार नोएडा में 22 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु आगरा जिले की बालक एवं बालिका वर्ग की यूथ बास्केटबॉल टीम का चयन दिनांक 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार को साय 4:30 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर होगा। संभावित खिलाड़ी चुने जाने के बाद प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया कि इसमें वही बालक एवं बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद का हो । इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी,राहुल सक्सेना, हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी,दीपक कुमार,प्रतिभा रावत जैन, कुलदीप,स्टेडियम के प्रशिक्षक मनीष वर्मा,अयंत राणा से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *