मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती पर यूथ हास्टल में समाज के मेधावी सम्मानित

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा,  13 जून 2026 ।  यूथ हॉस्टल आगरा में अहिल्याबाई होल्लकर शिक्षोदय समिति द्वारा मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 वीं जयंती व मेधावी सम्मान समारोह मनाया गया। इस समारोह में समाज को संगठित और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करने पर चर्चा की गईं। कमेटी सदस्यों ने समाज के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में हर संभव मदद करने व यूथ को नशाखोरी से बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका धनगर रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत पाल, विकास पाल, विनोद पाल, सुनीता रौतेला और प्रमेश पाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पद्मावती बघेल ने महारानी अहिल्याबाई की वंदना से की।कमेटी के सदस्यों रोविन सिंह बघेल, योगेश बघेल, कैलाश बघेल, त्रिदेव होलकर, विनोद धनगर, मनोज बघेल, महेश बघेल, अमर बघेल व महेश धनगर ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। महिला शक्ति डॉ नीलम बघेल, नीतू बघेल, मोहनलता पाल, ममता बघेल, मंजू बघेल, दुर्गापाल होलकर, सर्वेश बघेल ने महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशुपाल बघेल  ने की। कार्यक्रम का संचालन अशोक धनगर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *