विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर जनता के बीच पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Press Release उत्तर प्रदेश

किरावली:- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने किरावली में प्रतिष्ठित व्यापारियों, उद्यमियों एवं सम्मानित नागरिकों से भेंट कर उन्हें पुस्तकें भेंट कीं तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत संवाद किया।
सांसद राजकुमार चाहर ने उपस्थित नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है और देश विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रभावी सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे देश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सत्यप्रकाश अग्रवाल,राजपाल मास्टर,हरि किशन खंडेलवाल,रामप्रकाश पंडित, विनोद अग्रवाल ,महेश कुमार सिंघल,गंगाराम माहौर,कमलेश देवी, महेश चंद इन्दोलिया,नरेश बंसल, रामवीर सिंह,डॉ गुलाब सिंह सिनसिनवार,योगेश बंसल, बंटी बंसल,मण्डल अध्यक्ष पिंकी सरपंच,गुड़डू चाहर,सोनू चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समस्त प्रधान,बीडीसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *