
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।
शुभकामनाएं देने वालों में गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, राज कुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, किशोर बुधरानी, मेघराज दियालानी, अनुराग गोयल, राम कुमार गोयल, मुकेश शर्मा,अनीश अग्रवाल, शैलेश खंडेलवाल, ओम प्रकाश, राजेंद्र सिंह, अमित गर्ग, अंकित बंसल, संजीव शर्मा, प्रवीन कुमार,आदि शामिल रहे।


