पुरुष बास्केटबॉल टीम का चयन 6 नवंबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ हरि सिंह की सूचना अनुसार 65वीं प्रदेशीय पुरुष बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन गाजियाबाद में 24 से 30 नवंबर तक किया जा रहा है। इसके लिए आगरा जनपद की पुरुष टीम का चयन कल यानी कि 6 नवंबर को होली पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जाएगा।
जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की आयु बाध्यता नहीं है तथा किसी भी स्कूल कॉलेज क्लब पुलिस आर्मी अन्य विभागों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। शैलेंद्र सोनी, हरेंद्र प्रताप शर्मा, मनीष वर्मा, राहुल सक्सेना, नामनदीप, से संपर्क स्थापित कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *