आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने किसान दिवस से दूरी बना ली है। मुख्य विकास अधिकारी भी बैठक में दो बार आयीं लेकिन कुछ देर बाद ही चली गयीं। उन्होंने कहा कि किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। प्रगतिशील किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने कॉपरेटिव बैंक ओर ए आर ऑफिस पर पानी घोटाले का आरोप लगाया ।
ताज सिटी किसान सेवा समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने आरोप लगाते कहा कि कॉपरेटिव समितियों ओर बैंकों में कोई सुनने वाला नहीं है । किसान नेता मुकेश पाठक ने एडीए ओर वनविभाग विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अनुमति के खुलेआम पेड़ो को काटा गया जो इनर रिग रोड लैंड पार्सल इंटर चेज गांव गुतिला मामले में जांच पर जांच जारी है ।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि कोल्ड स्टोर वालों द्वारा निर्धारित दर से अधिक आलू भाड़ा वसूला जा रहा है। किसान नेता प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने चहेतों को सरकारी लाभ दिला देते हैं। किसान दिवस में मोहन सिंह चाहर,सुरेंद्र कुमार ,शैलेंद्र सिंह, दाताराम, विनोद सिंह, उदय वीर कुशवाह ,सत्य प्रकाश, कालू यादव, विनोद सिंह हरेंद्र तोमर, रामप्रकाश, संजय सिंह, लक्ष्मी नारायण बघेल, कुलदीप सिंह आदि थे।


