भारतीय रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को प्रबंधित करने तथा उनके सुगम एवं आरामदायक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए गाड़ी संख्या 09083/09084 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
1. गाड़ी संख्या 09083/09084 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे : –
• गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस (BDTS)–गोरखपुर (GKP) विशेष ट्रेन नवंबर 2026 में दिनांक 01 एवं 08 नवंबर को संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 09084 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन दिनांक 02 एवं 09 नवंबर 2026 को संचालित होगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।


