आगरा। आज दिनांक 29.10.2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा में मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रनव कुमार के संरक्षण में विधुत विभाग सामान्य द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया,उसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हिंदी में किए गए कार्यों का अवलोकन किया l विधुत विभाग सामान्य द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में इसी प्रकार हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा, गगन गोयल के साथ वरिष्ठ मंडल विधुत इंजिनियर सामान्य आर.के.बघेला , राजभाषा अधिकारी बीरेंद्र सिंह चौहान व विधुत विभाग सामान्य, राजभाषा शाखा के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
