बार व बेंच का आपसी सामंजस्य, न्यायिक प्रक्रिया के सुचारु संचालन में अत्यंत जरूरी -जिलाधिकारी

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी  मनीष बंसल  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अंतर्गत अधिवक्ताओं के साथ बैठक संपन्न

कलेक्ट्रेट की सभी बार एसोसियन के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने किया सकारात्मक संवाद, वाद निस्तारण में अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग की कही बात

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी नगर,अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, एडीएम नागरिक आपूर्ति, एडीएम नमामि गंगे, सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालयों का किया निरीक्षण,कलेक्ट्रेट परिसर में शौचालय,पेयजल, साफ सफाई,वकीलों के चैंबर सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तीन और पांच साल पुराने मामलों के जल्द निस्तारण में अधिवक्ताओं का सहयोग अपेक्षित, तहसीलों व कलेक्ट्रेट के सभी राजस्व न्यायालयों में पुराने मुकद्दमों का प्राथमिकता पर अभियान चलाकर किया जाएगा निस्तारण-जिलाधिकारी

 

आगरा.27.04.2026.आज जिलाधिकारी  मनीष बंसल  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बार एसोसियन के अंतर्गत अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।बैठक में कलेक्ट्रेट की सभी बार एसोसियन यथा कलेक्ट्रेट बार एसोसियन, चकबंदी बार एसोसियन, लॉयर्स बार व वेलफेयर बार एसोसियन इत्यादि के पदाधिकारी, प्रतिनिधियों के साथ,सौहार्दपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी ने सभी के साथ सकारात्मक संवाद किया तथा बैठक में वाद निस्तारण में वरिष्ठ अधिवक्ताओं, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग की बात कही। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी का परिचय प्राप्त किया।
अधिवक्ताओं द्वारा स्टांप वाद सुनवाई, समय से निस्तारण में आ रही समस्याओं, कुर्रा विभाजन हेतु समय से रिपोर्ट न मिलने,कलेक्ट्रेट में महिलाओं हेतु शौचालय की व्यवस्था, राजस्व अभिलेखागार से नकल प्राप्त होने में विलंब, कलेक्ट्रेट परिसर में प्राइवेट,बाहरी वाहनों का ठहराव पार्किंग में न होना जिससे आवागमन में असुविधा,बार बिल्डिंग की मरम्मत,अनुरक्षण इत्यादि विषयों को रखा।
जिलाधिकारी महोदय ने शासन की मंशानुरूप जनपद में तीन से पांच साल के लंबित मुकद्दमों के शीघ्र निस्तारण हेतु फाइल स्टडी, साक्ष्य, व अन्य अभिलेख संबंधी तैयारी करने,अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की सभी उपस्थित अधिवक्ताओं से अपील की, जिससे कि तीन और पांच साल पुराने मामलों के जल्द निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने, धारा 24,34,80,144, तथा 116 आदि के राजस्व मुकद्दमों को समयबद्ध निस्तारण में सहयोग करने की बात कही। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को तहसीलों व कलेक्ट्रेट के सभी राजस्व न्यायालयों में पुराने मुकद्दमों का प्राथमिकता पर अभियान चलाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में पुराने वाद अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट की सभी बार एसोसियन के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद करते हुए कहा कि बार व बेंच का आपसी सामंजस्य,न्यायिक प्रक्रिया के सुचारु संचालन में अत्यंत जरूरी है कोर्ट चलेगा तो समाधान होगा, बार – बेंच का समन्वय प्रभावी रूप से कोर्ट में में बनता है, कोर्ट चलेगा तो सकारात्मक समाधान मिलेगा, मुक़दमे निस्तारित होंगे, उन्होंने वाद से संबंधित सभी तैयारी के साथ कोर्ट में आने,अनावश्यक तारीख न लेने, मुकदमों के निस्तारण में पूर्ण सहयोग करने, ऐसे आमजन जो आपके पास एप्लीकेशन लिखवाने आते हैं,उन्हें समस्या के निस्तारण से संबंधित सही गाइडेंस प्रदान करने की बात कही जिससे कि आमजन की समस्याओं को सुगमता से निस्तारण हो सके। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ताओं व सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को वाद निस्तारण में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

तत्पश्चात जिलाधिकारी  ने कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी नगर,अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, एडीएम नागरिक आपूर्ति, एडीएम नमामि गंगे, सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालयों का निरीक्षण किया,कलेक्ट्रेट परिसर में शौचालय,पेयजल, साफ सफाई,वकीलों के चैंबर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया लिया तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  धीरेंद्र सिंह, डीजीसी (रेवेन्यू)  अशोक चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर शैलराज सिंह, नवीन कुलश्रेष्ठ, एसके शुक्ला सहित सभी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *