अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बना विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में पहला मैच आर्मी स्कूल और जीएस पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें आर्मी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच दयालबाग और ऑल सेंट के मध्य खेला गया, जिसमें ऑल सेंट ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में स्टेडियम-11 और सेंट स्टीफन आमने-सामने रहे, जिसमें सेंट स्टीफन ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
पहले सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल ने केवी नंबर-1 स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट स्टीफन स्कूल ने जो सेंट को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आर्मी स्कूल और सेंट स्टीफन स्कूल के बीच खेला गया। आर्मी स्कूल ने पहला सेट 25-19 और दूसरा सेट 25-18 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान  क्षेत्री क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, अर्चना शर्मा (प्रधानाचार्य, वैजयंती देवी इंटर कॉलेज), लक्ष्मण सिंह, दिलीप यादव, नरेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी, डॉ. अलका शर्मा (सचिव, टेबल टेनिस) एवं प्रशांत शुक्ला (वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
निर्णायकों की भूमिका आगरा ओलंपिक वॉलीबॉल संघ के निर्णायकों द्वारा निभाई गई। मुख्य निर्णायक विजय कुमार रहे, जबकि महेंद्र सिंह, अनु चाहर, अंशुल यादव, हरि ओम त्यागी एवं अचल श्याम सुंदर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन सचिव संजय गौतम ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *