फर्जी चरित्र प्रमाण-पत्र निरस्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आपराधिक मामलों के बावजूद जारी प्रमाण-पत्र रद्द, जांच में हुआ खुलासा

Press Release उत्तर प्रदेश

चरित्र प्रमाण-पत्र जारी करने में गड़बड़ी, जिला प्रशासन सख्त, जांच में अनियमितता उजागर, आरोपी का चरित्र प्रमाण-पत्र निरस्त

आगरा. 27.04.2026/जनपद में चरित्र प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रमाण-पत्र को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई शिकायत एवं विस्तृत जांच के आधार पर की गई।
जांच में पाया गया कि अजय राजोरिया पुत्र  विश्वकर्मा, निवासी ग्राम पारना, थाना चित्राहट, तहसील बाह, जनपद आगरा के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना चित्राहट एवं थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत धारा 323, 324, 452, 504, 506 सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज होना पाया गया।
इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति को पूर्व में चरित्र प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया, जो कि नियमानुसार नहीं था। मामले की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा कराई गई, जिसमें तथ्य सही पाए गए।
जिलाधिकारी  मनीष बंसल  ने बताया कि चरित्र प्रमाण-पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत जानकारी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में तत्काल प्रभाव से प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा चरित्र सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा रहा है। कानून व्यवस्था एवं जनहित सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *