
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आज जनपदीय व मंडलीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता (14, 17 व 19 वर्ष — बालक/बालिका) का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप जैन (डी.बी.एस.एस. खालसा इंटर कॉलेज, आगरा), संयोजिका प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी गर्ग (श्री गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, आगरा) और मण्डलीय सचिव अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जनपद स्तर पर पाँच विद्यालयों की टीमें तथा बालिका वर्ग में छह विद्यालयों की टीमें प्रतिभागी रहीं। कड़ा मुकाबला रहने के बाद ओवरऑल परिणाम में बालिका वर्ग की विजेता टीम खालसा इंटर कॉलेज रही। बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान गोपीचंद शिवहरे इंटर कॉलेज व सेंट जोसफ इंटर कॉलेज (संयुक्त रूप) तथा तृतीय स्थान संत रामकृष्ण इंटर कॉलेज के नाम रहा।
बालक वर्ग में जनपदीय विजेता खालसा इंटर कॉलेज घोषित किया गया, उपविजेता संत रामकृष्ण इंटर कॉलेज रहा और तृतीय स्थान दानकुमारी इंटर कॉलेज, अवालखेड़ा को प्राप्त हुआ। मण्डलीय स्तर पर किसी भी जनपद से भागीदारी न होने के कारण आगरा जनपद की बालक व बालिका दोनों टीमों को विजेता घोषित कर आगामी प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिये अग्रसारित किया गया।
समारोह में सह सचिव रवि प्रकाश, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह चाहर, रजनीश शर्मा, रिनेश मित्तल (सचिव), बिर्जेश कुमार, राहुल चौधरी, गोविन्द सिंह, हिमांशु शर्मा, राम प्रकाश यादव, शिखा जिंगरन, महावीर अग्रवाल, हरवीर सिंह, सुनील कुमार, कमल सिंह तथा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, श्रीमती सौम्या, श्रीमती सुधा चाहर, श्रीमती गुरुप्यारी, श्रीमती जलिटा जेम्स मुख्य रूप उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्वप्रताप सिंह, प्रबंधक सरदार जगदीप सिंह साहनी, डॉ. रामनिवास मुदगल, डॉ. प्रशांत सिंह तथा हरपाल सिंह चाहर ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किये। प्रतियोगिता का संचालन संजय नेहरू व के पी सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया जबकि निर्णायकों का दायित्व राजेश यादव व जावेद खान की देखरेख में सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी गर्ग ने किया।
प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आयोजकों ने प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायकों व समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और खेलों में भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी देने का आग्रह किया।


