70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालीय आगरा जनपदीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 12 अगस्त को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। भगत कंवर राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदरी मंसूर खान आगरा-3 के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार की सूचनानुसार 70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा जनपदीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को क्वीन विक्टोरिया कन्या इण्टर कॉलेज,हरीपर्वत,आगरा के प्रांगण में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

खिलाड़ी
1.सात प्रतियों में पात्रता पत्र, अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या के हस्ताक्षर मोहर सहित।
2- ऑनलाइन बार कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
3- गत वर्ष कक्षा के अंक पत्र की छायाप्रति।
4- विद्यालय का यू डाइस कोड विद्यार्थी का पैन नंबर.
5- आधार कार्ड की छाया प्रति
6- सभी अभिलेख में जन्मतिथि एक ही होनी चाहिए।
7- सभी खिलाड़ी अधिकृत टीम कोच, मैनेजर एवं अध्यापक के साथ उपरोक्त स्थल पर समयानुसार उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी आशा वशिष्ठ से मोबाइल नंबर 7417334153 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *