केसीआई पैंथर्स बनीं अमर शहीद राधेश्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश
टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रियंका लूथरा को सम्मानित करते अतिथि।

– फाइनल में अतुल्य वॉयजेज को 45 रन से हराकर दर्ज की आसान जीत

आगरा। केसीआई पैंथर्स ने द्वितीय अमर शहीद राधेश्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। मंगलवार को खेले गए फाइनल में केसीआई पैंथर्स ने अतुल्य वॉयजेज को आसानी से 45 रन से हरा विजेता ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम की प्रियंका लूथरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
आयोजन सचिव मनोज कुशवाह ने बताया कि टीसा के मैदान पर फाइनल का टॉस केसीआई पैंथर्स की कप्तान सुप्रिया अरेला ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 30 ओवर के मैच में 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। श्रेया यादव ने 45, प्रिंसी चौधरी ने 29, शशि माथुर ने 18, सुप्रिया अरेला ने 16 रन का योगदान दिया। अतुल्य वॉयजेज के लिए गेंदबाजी करते हुए सिमरन ने 4, सुरक्षा ने 3, काव्या ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतुल्य वॉयजेज की टीम पावनी की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं 80 रन पर ऑलआउट हो गई। कात्यानी ने 16, सिमरन ने 11, सुरक्षा ने 13 रन बनाए। केसीआई पैंथर्स के लिए पावनी ने 12 रन देकर 5, प्रियंका लूथरा ने 3, श्रेया यादव ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच पावनी को चुना गया। प्रियंका लूथरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, पावनी को बेस्ट बॉलर, राधिका पचेर को बेस्ट बैटर चुना गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पावनी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार राधिका पचेर को प्रदान किया गया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला, अर्जुन अवार्डी पूनम यादव, टीसा के निदेशक संजय कालरा, बल्देव भटनागर, सुनैना कालरा, नैना कालरा महाजन, टीसा की प्रधानाचार्या रूचि शुक्ला ने चमचमाती ट्राफी प्रदान की। अंपायर रोहित लोधी व अजय कुमार, कमेंटेटर देव पांडे थे। इस अवसर पर संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, अमित यादव, अवधेश यादव, कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *