
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद आगरा में भव्य योग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
आगरा,17.06.2026/आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महताब बाग, आगरा में आयुष विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
जनपद के समस्त मुख्यालयों, तहसीलों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें लगभग 450 लोगों ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त आयुष विभाग द्वारा कलैया लाल पार्क, कमला नगर, पालीवाल पार्क एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 220 लोगों ने भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।


