आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में आगरा मंडल के कैटरिंग अनुभाग द्वारा जनवरी 2026 माह में ई-ऑक्शन के माध्यम से कुल 08 कैटरिंग स्टाल का आवंटन सफलतापूर्वक किया गया है आवंटित किए गए इन स्थलों के माध्यम से मंडल को कुल ₹1,59,63,165/- (एक करोड़ उनसठ लाख तिरसठ हजार एक सौ पैंसठ रुपये) की वार्षिक लाइसेंस फीस प्राप्त होगी ।
उक्त 08 कैटरिंग परिसंपत्तियों का आवंटन दिनांक 30.01.2026 को किया गया, जिनका स्टेशन-वार विवरण निम्नानुसार है—
मथुरा जंक्शन पर 02 कैटरिंग स्टॉल-₹29,51,254/- एवं ₹20,55,254/-,आगरा कैंट पर 02 कैटरिंग स्टॉल-₹22,22,254/- एवं ₹52,56,746/-,ईदगाह आगरा पर 02 कैटरिंग स्टॉल-₹15,51,000/- एवं ₹14,07,777/-,एत्मादपुर स्टेशन पर 01 कैटरिंग स्टॉल-₹2,70,000/-, कोसीकलां स्टेशन पर 01 कैटरिंग स्टॉल-₹2,48,880/-, ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किए गए इन आवंटनों से न केवल रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं बेहतर कैटरिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
