मंडावर महवा रोड रेलवे स्टेशन पर जन अदालत शिविर आयोजित , 56 रेल कर्मचारियों ने लिया भाग, UMID एवं HRMS से संबंधित सभी प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । मंडल रेल प्रबंधक, गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अरुण सिंह तोमर के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंडावर महवा रोड रेलवे स्टेशन पर जन अदालत शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 56 रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित UMID के 15 प्रकरण एवं HRMS के 41 प्रकरण प्राप्त हुए। कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रकरणों का आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जन अदालत शिविर के आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सुगम एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।
आगरा मंडल द्वारा कर्मचारी हित में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *