आगरा। रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर स्थित देवपुरा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 07 पर RCC बॉक्स सेगमेंट बदलने का कार्य किया जाना है।
इस कार्य के कारण दिनांक 14.10.2026 को राजेन्द्र नगर टर्मिनस से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12395 राजेन्द्र नगर-अजमेर जियारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग ईदगाह-बयाना-सवाई माधोपुर-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईदगाह-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर से संचालित की जाएगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण गाड़ी के सवाई माधोपुर, बनस्थली निवाई एवं दुर्गापुरा ठहराव अस्थाई रूप से निरस्त रहेंगे, जबकि बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


