आगरा, 10 सितंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैंफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
आज प्रतियोगिता का पहला मैच स्पोर्ट्स कालेज,सैंफई तथा लखनऊ मण्डल के मध्य खेल गया,जिसमें स्पोर्ट्स कालेज सैंफई की टीम ने लखनऊ मण्डल को 3-2 से षिकस्त दीं। सैंफई की ओर से कैफ ने 02 तथा सचिन ने 01 गोल किया,वहीं लखनऊ मण्डल की ओर से रिषभ ने 02 गोल किये। आज खेले गये दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कालेज,लखनऊ की टीम ने शानदान खेल का प्रदर्षन करते हुएं प्रयागराज को 3-0 से हराया। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम की ओर से आदिल खान ने 02 तथा मिसबाहुल खान ने 1 गोल किया। अगले मैच में देवीपाटन की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में अलीगढ़ को 1-0 से परास्त किया।देवीपाटन की ओर से एक मात्र गोल शोभित सिंह ने किया। मुरादाबाद और चित्रकूट के मध्य खेले गये कड़े मुकाबले में मुरादाबाद की टीम 1-0 से विजयी रहीं। मैच का एक मात्र गोल मुरादाबाद के हार्दिक द्वारा किया गया। कानपुर तथा गोरखपुर के मध्य खेल गये मैच में गोरखपुर की टीम ने कानपुर को 5-1 से करारी षिकस्त दीं। गोरखपुर की ओर से देवगुलिया तथा सुयष ने 2-2 एवं मो0 रिहान ने 01 गोल किया। वहीं कानपुर की ओर से एक मात्र गोल पीयूष द्वारा किया गया। अगले मैच में मेरठ की टीम ने शानदान खेल का प्रदर्षन करते हुएं लखनऊ मण्डल की टीम को 4-0 से करारी शिकस्त दीं। मेरठ की ओर से विवान ने 02 तथा विनायक एवं रूमी सिंह ने 1-1 गोल किया। खेले गये सातवें मैच में स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ की टीम ने बरेली की टीम को 4-0 से हराकर प्रतियागिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स कालेज की ओर से अमन कुमार ने 03 तथा असरफ खान ने 01 गोल किया। आज आठवां मैच आगरा तथा वाराणसी की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमें मैच समाप्ति तक संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करती रहीं,जिसके परिणामस्वरूप दोनों ही टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं। आगरा की ओर से अमन एवं आयुष ने तथा वाराणसी की ओर से प्रिंस एवं तनुष ने गोल किये।
इस प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ द्वारा अजीत सिंह,कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, बाबर खान, मनोज तिवारी, हाजी मुनव्वर अली, अयूब खान, राषिद अहमद, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेश चन्द्रा, एम.डी.खान, अजय कुमार एवं सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक संचालन बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ द्वारा अपनी देख-रेख में किया जा रहा हैं।


