सरस्वती नगर में गूंजा – गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। जय शिव शक्ति मंदिर, सरस्वती नगर फेस-2 में गणेश चतुर्थी से विराजमान भगवान श्री सिद्धिविनायक का आज भव्य विसर्जन किया गया। सुबह 10 बजे महाआरती और भंडारे के बाद शोभायात्रा निकाली गई।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा अवधपुरी के मुख्य बाजारों और बोदला से होते हुए कैलाश घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। कैलाश घाट पर जीविधि-विधान से विसर्जन कर प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर कॉलोनी के निवासी सतीश वाधवानी, ज्योति, कंचन, आंचल रितिका वाधवानी, a s यादव. राकेश, सुधीर यादव, अवधेश मंजू त्यागी परवीन, तृप्ता वर्मा, विक्की राजा , दिव्या, चांदनी, नानू, जया, भावना देवानी, गुलाब, अशोक राम, सोनिया मुलानी, डॉ. दीपिका, अरुण दत्ता, कमल अवतानी, हरीश भारत दिव्या नारंग बंसल पंकज वीनू सोनू हरीश खूबचंदानी सिद्धार्थ, ज्योत्सना, प्रियल, प्रकाश मंगवानी सहित समस्त कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *