
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता के निर्देशन में मथुरा जं. स्टेशन पर मानव धर्म सेवा संस्थान द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया।
गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत मथुरा जं. स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है । मानव धर्म सेवा संस्थान के सौजन्य से मथुरा जं. के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर नि शुल्क RO जल सेवा की सेवा शुरुआत की | इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है ।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक मथुरा जं. पवन कुमार भी मौजूद रहे । सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।


