फ़िरोज़ाबाद का सत्यदेव और मथुरा की तनु बने राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के मंडलीय विजेता

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी योग ओलंपियाड प्रतियोगिता  14 से 17 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, शाहगंज आगरा के बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मण्डल,आगरा डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल  द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप माल्यार्पण कर, उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि योग द्वारा मन के ऊपर पूर्ण नियंत्रण करना ही योग है साथ ही कहा चित्त वृत्तियों को नियंत्रण में रखना ही योग है । सभी बच्चों को चाहिए कि वह योग की सहायता से चित्त वृत्तियों को नियंत्रित कर लाभान्वित हों यही योग का मुख्य लक्ष्य है । मुख्य अतिथि का स्वागत पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, शाहगंज प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह द्वारा बुके प्रदान कर किया गया ।

उपरोक्त अवसर पर डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ एस के सिंह,सत्य प्रकाश यादव एवं संजीव यादव उपस्थित थे। स्वागत गीत शिक्षिका श्रीमती हिना चंचल द्वारा प्रस्तुत किया गया । प्रतियोगिता का संचालन वी डी पराशर द्वारा किया गया। निर्णायकों में रोहन चौधरी,दीपा शर्मा एवं देवेश बघेल शामिल थे।
उपरोक्त अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,चौधरी हर पाल सिंह चाहर, पंकज कश्यप,के पी सिंह यादव,डॉ. दिनेश सिंह चाहर, जिला क्रीड़ा सचिव, फीरोजाबाद,विनोद यादव मैनपुरी,राकेश साहू मथुरा. सर्वेश सोलंकी जी, मथुरा,सुमन लता यादव एवं बबीता अग्रवाल आदि ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

विद्यालय स्टाफ की ओर से नीता वर्मा,रागिनी जैन,चारु सोलंकी,मीता वर्मा एवं दीक्षा निगम ने अपना अहम योगदान दिया । प्रतियोगिता में मेजबान,आगरा,फ़िरोज़ाबाद,मैनपुरी एवं मथुरा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।

प्रथम बालक:- सत्यदेव,राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद।
द्वितीय:- यश शर्मा,एम डी जैन इंटर कॉलेज,हरीपर्वत, आगरा
तृतीय:- देव कुमार ,महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज,धूलियागंज, आगरा

विजेता बालिका:- तनु, जनता इण्टर कॉलेज,मथुरा

उपविजेता :- सौरशी गौतम,राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,नैनाना जाट, आगरा

तृतीय:- गीता,राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,फ़िरोज़ाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *