आगरा। मैनपुरी ज़िले के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 13 अगस्त को 70वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियागिता का आयोजन किया जाएगा । जिसमें बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंका,यमुना किनारा के अण्डर 14 वर्ष में अंश अग्रवाल, अण्डर 17 वर्ष में मुन्ना एवं अण्डर 19 वर्ष रोहन डोअर, अरशद अन्सारी एवं विक्रमादित्य प्रतिभाग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त खिलाड़ियों ने शोएब मुहम्मदिया ए ओ इण्टर कॉलेज, कलेक्ट्रेट, आगरा के प्रांगण में आयोजित की गई 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय कराटे प्रतियागिता में अपने इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के दिशा- निर्देशन में शानदार प्रदर्शन कर महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज को ओवर ऑल विजेता बनाने में अपना अहम योगदान दिया था ।
उपरोक्त चयनित खिलाड़ियों को ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक -2, विश्व प्रताप सिंह,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश, शाहतोष गौतम,एन0के0बिंदु,के पी सिंह यादव,संजय नेहरू इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, पंकज कुमार राहुल चौधरी,देवजीत घोष व ज्योति सोनी द्वारा अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं एवं विजयी होने की कामना की है ।


