आगरा!सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में खेली गई 70 वीं जिला माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चेम्पियनशिप अपने नाम कर ली।
शतरंज प्रतियोगिता का उदघाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बालकृष्ण कटारा ने माँ सरस्वती के संवछ दीप प्रज्जलन कर किया प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में सरस्वती इंटर कॉलेज विजेता और ऍम डी जैन इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। अंडर 17 आयु बालक वर्ग में ज़ीआईसी स्कूल भलेरा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल की बदौलत विजेता रहा। जबकि जीजी आई सी जउपुरा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा अंडर 19 बालक वर्ग. वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने फ़ाइनल मुकावले ज़ी आई सी पंचकुइया को हरा कर ख़िताब अपने नाम किया इस तरह दो वर्गों में विजयी होकर सरस्वती विद्या मंदिर के बालको ने ओवरऑल चेम्पियन अपने अपने नाम की सरस्वती की ओर से निखिल, विराज, सूरज, ध्रुव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम को ट्राफी भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यादवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। इस मोके पर, पंकज शर्मा,दुष्यंत शर्मा, साहतोस गौतम,सुनीता अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रियंका उपाध्याय, सोनम शर्मा, शिवानी शर्मा, सौरभ उपाध्याय,राजीव शर्मा, विनय वत्स, सुवेंद्र कुमार, बलराम कांत, विचित्र दीक्षित, भूपेंद्र, गोविंद, गिरीश, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद थे।


