माध्यमिक बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज ने जीती

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक विद्यालय भगत कवर राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदड़ी मंसूर खान के संयोजन में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया।
19वर्ष आयु वर्ग में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज 4=1से विजयी रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में 3=1 से और 19 वर्ष में 5=2 से विजयी रहा और भगत कंवर राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपविजेता रहा। मैचों के निर्णायक सौरभ शर्मा,अवधेश, अभय शर्मा रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य जे सायलस और भगत कंवर राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया तत्पश्चात मैचों के उपरांत पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बी पी सिंह , प्रधानाचार्य जे सायलस, रतिराम प्रधानाचार्य कन्हैया राम बाबूराम विद्यालय, आरती गोस्वामी प्रधानाचार्य भगत कंवर राम कन्या पाठशाला जनपदीय कीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर केपी सिंह रवि प्रकाश(सहसचिव) पंकज शर्मा, बृजेश कुमार, विदुषी सिंह, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी आशा वशिष्ठ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *