आगरा। किसानों का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त से ऑफिस में बैठक को पहुंचे तो आयुक्त ने बताया कि आज एडीए सचिव ने चार्ज लिया है इनको कुछ समय दे दो। इस पर किसान उग्र हो गए। नारे बाजी की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बैठक के नाम पर किसानों के साथ धोखा दिया जा रहा है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर तमाम किसानों के साथ एडीए पहुंचे। एक घंटा बैठक चली। किसान नेता अपनी बात पर आढ़े जमीन वापस करो , कानून कहता है धारा 22/24, में साफ लिखा है कि पांच साल तक जमीन अधिग्रहणकी गाई उस पर कोई कार्य एवं निर्माण कार्य नहीं हुआ है कोई अमल में नहीं लाया गया और उस पर कोई कार्य न हो तो उस जमीन को वापस करने का अधिकार कानून में है जो जमीन के सारे सबूत जमीन से संबंधित दे चुके हैं।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने एडीए के अधिकारियों पर आरोप लगाया, जमीन वापस करो भूमि हीन किसानों को 40,वर्ग मीटर भू खंड बनाकर देना होगा। भू हीन किसानों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देनी होगी । किसानों ने साफ कह दिया कि एडीए की मनमानी नहीं चलने देंगे। मौके पर किसान नेता श्याम सिंह चाहर, लक्ष्मी नारायण बघेल, प्रमोद कुमार, महावीर चाहर ,रघुनाथ शर्मा, श्री भगवान , विनोद कुमार ,आशुतोष महेश्वरी, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सिनवार ,लक्ष्मण सिंह ,मुकेश पाठक ,लाखन सिंह ,वासुदेव कुशवाहा, नरोत्तम शर्मा बंटू ,राम विजय शर्मा, मनोज कुमार, कन्हैया सोनू ,धर्म कुशवाहा, पप्पू सिंह, हर प्रसाद ,हरि सिंह ,श्री चंद्र चाहर ,विवेक कुमार आशुतोष विनोद महेश विशंभर ,लखन सिंह ,सलीम खान ,जावेद खान ,अशोक कुमार ,नागेंद्र सिंह ,वेदों पंडित, सचिन सिकरवार ,सत्यवीर सिंह ,धर्मेंद्र कुमार पाठक ,नरेंद्र सिंह ,कृष्ण शर्मा ,रविंद्र कुमार ,मुकेश पाठक, प्रमोद कुमार ,हरीश कुमार, रवि कुमार ,दया किशन, जगदीश शर्मा ,राम सिंह, श्याम सेठ सहित सैकड़ो किसान मौके पर थे।


