जिलाधिकारी मनीष बंसल  ने हीट वेव के दृष्टिगत अनावश्यक बाहर न निकलने हेतु आमजन से की अपील

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल  ने हीट वेव के दृष्टिगत अनावश्यक बाहर न निकलने हेतु आमजन से  अपील की है कि भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, सतर्क पर्याप्त मात्रा में नींबू पानी पीए, धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े से ढक कर रखें, ओआरएस, ग्लूकोज, तरल पदार्थों का करें सेवन-जिलाधिकारी

हीट वेव की किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड स्थापित करने के दिए निर्देश। हीट वेव से बचाव हेतु नगर निगम, नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत, व तहसीलों में ग्राम पंचायत द्वारा गर्मी से बचाव हेतु आश्रय स्थल की स्थापना, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों यथा-बस स्टैण्ड, श्रमिक अड्डों, टैक्सी ऑटो स्टैण्ड, प्रमुख चौराहों आदि स्थलों पर ग्रीन नेट,शेड/छांव की व्यवस्था करने के दिए निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *