किसान भाइयों को दशहरा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, कृषि यंत्रो को पाने का दूसरी बार सुनहरा अवसर

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा के किसान, 20 अक्टूबर तक कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से करा सकेंगे बुकिंग

कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन व कृषि रक्षा यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

किसान भाई अधिक जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक, कार्यालय से करें सम्पर्क

आगरा. 09.10.2026/उप कृषि निदेशक, मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ कॉप रेजिड्यू के अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के अवशेष कृषि यंत्रो/कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।

उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना में अवशेष कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ कॉप रेजिड्यू अन्तर्गत अवशेष कृषि यंत्र/ कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान हेतु आवेदन के लिए बुकिंग दिनांक-07.10.2026 दोपहर 12 बजे से दिनांक- 20.10.2026 रात्रि 12 बजे तक की जायेगी।
कृषि यन्त्र –
1. सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अन्तर्गत- कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना लागत रू० 10.00 लाख)] फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत रू0 10.00 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र।
ii. फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर(परियोजना लागत रू० 30.00 लाख)।
iii. त्वरित मक्का विकास कार्यकम के अन्तर्गत मेज सेलर।
iv. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत मिलेट पर्लर।
v. विभिन्न परिस्थिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत कृषि रक्षा यंत्र।
vi. यंत्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन जपनदवार की जायेगी।
vii. विभाग के पोर्टल- www.agriculture.up.gov.in लिंक पर किसान कॉर्नर के अन्तर्गत ‘‘यंत्र बुकिंग प्रारम्भ‘‘ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
viii. कृषि यंत्रो का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर उपलब्ध है।
iX . अधिक जानकारी हेतु कृषक उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *