आगरा। 8 अक्टूबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), शाहगंज, आगरा के क्रीड़ा स्थल पर 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविंद्र पाल सिंह एवं संयोजक प्रधानाचार्या श्रीमती डी. डेनियल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता के इस प्रकार रहे—फाइनल परिणाम
अंडर-14 वर्ग: जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद ने दान कुंवरि इंटर कॉलेज को 30-25 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग: लक्ष्मी इंटर कॉलेज, कराहरा अकोला ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, आगरा को 19-02 से हराकर जनपदीय विजेता का खिताब जीता।
अंडर-19 वर्ग: दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा ने जनता इंटर कॉलेज को 15-09 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में चयनकर्ता आशा वशिष्ठ, सौरभ सिंह, अवधेश कुमार एवं पुष्पेंद्र कुमार रहे। निर्णायक मंडल में के.पी. सिंह यादव, विनीत सिंह, ललित पाराशर, राजमणि चौहान एवं संदीप चौधरी ने अपनी भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडलीय सचिव अनिल कुमार, हरपाल सिंह चाहर, गोविंद सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, दिलीप शर्मा, प्रशांत शुक्ला, कविता कमठानिया, राधा पुंडीर, कुमकुम कमल, शुभांजलि यादव, कीर्ति कुमारी, रोहित मसीह एवं विक्की सहित क्रीड़ा शिक्षक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, क्रीड़ा शिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।


