
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक मंडल स्तर पर व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.06.2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अधिकृत रिसाइक्लरों के माध्यम से ई-वेस्ट (Electronic Waste) जागरूकता एवं संग्रहण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण तथा पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
इसके अतिरिक्त रीसाइक्लिंग एवं कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देन, स्वस्थ एवं सतत जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। चिकित्सा विभाग द्वारा कर्मचारियों एवं रेल उपभोक्ताओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।आगरा मंडल पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करते हुए मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के उपयोग को कम करना, स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा के निर्देशन में यह अभियान मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, रनिंग रूम, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेलवे परिसरों में निरंतर चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा मिशन LiFE के सिद्धांतों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में रेलवे कर्मचारियों हेतु कार्यशालाएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन अभियान एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” पर संचालित यह अभियान हम सभी के लिए एक सशक्त संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। आइए, हम सभी मिलकर अपने रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।


