रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज आगरा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एक दिवसीय कार्यक्रम ‘रेल जन संवाद’ व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा यात्रियों की अपेक्षाओं के अनुरूप रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.10.2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के नेतृत्व में ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक एवं रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान यात्रियों ने भी रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं से संबंधित अपनी शिकायतें एवं सुझाव साझा किए। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए,जिसके बाद यात्रियों की ओर से बताई गई समस्याओं में अधिकांश का निराकरण किया गया। जनसंवाद के दौरान रेल विकास कार्यों,यात्री सुविधाओं के विस्तार,स्टेशन परिसर की स्वच्छता और सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। यात्रियों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला,वहीं रेलवे प्रशासन को जमीनी स्तर पर यात्रियों की अपेक्षाओं और सुधार की जरूरतों को समझने में मदद मिली।
यात्रियों को फीडबैक फॉर्म वितरित किए गए तथा भरे हुए फॉर्म एकत्र किए गए, ताकि प्राप्त सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं के आधार पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।यात्रियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को रोचक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छता संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं रेलगाड़ियों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ) राहुल शुक्ला, स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ईदगाह रेलवे स्टेशन पर भी ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य बी.एस. चौहान ने यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी समस्याओं, सुझावों, शिकायतों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों को फीडबैक फॉर्म वितरित करने के साथ ही भरे हुए फॉर्म एकत्र किए गए, जिससे यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में सुधार किया जा सके।
इसी क्रम में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टेशन निदेशक सुनील कुमार शर्मा ने यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी समस्याओं, सुझावों, शिकायतों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों को फीडबैक फॉर्म वितरित करने के साथ ही भरे हुए फॉर्म एकत्र किए गए, जिससे यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में सुधार किया जा सके।
मंडल के 16 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद
कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए आगरा मंडल के विभिन्न प्रमुख एवं नामित रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों और आम नागरिकों से समस्याओं के निराकरण, रेल विकास कार्यों,यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।आगरा मण्डल के आगरा कैंट, ईदगाह, आगरा फोर्ट, आगरा सिटी, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां, धौलपुर, राजा की मंडी, अछनेरा, मंडावर महवा रोड, गोवर्धन, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद एवं गोविंदगढ़, होडल सहित अन्य नामित स्टेशनों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनभागीदारी से जवाबदेह रेल सेवाओं की पहल
रेल जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की आवाज रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना, समस्याओं की पहचान करना और प्राप्त सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सुधार की दिशा में कार्रवाई करना है। इस पहल से रेलवे प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संपर्क मजबूत करने तथा यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।


