70 वीं माध्यमिक मंडलीय खो-खो में मेजबान आगरा का जलवा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्टेडियम आगरा में 70वीं मण्डलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद आगरा, मैनपुरी, फैजाबाद एवं मथुरा की टीमों ने सभी वर्गों में प्रतिभाग किया। मण्डलीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, एकलव्य स्टेडियम आगरा के द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉक्टर शिव कुमार सिंह संयोजक एवं प्रधानाचार्य जनता इन्टर कॉलेज के द्वारा बैज लगाकर, पुष्प गुच्छ देकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके बाद अन्य जनपदों से पधारे पी टी आई, सकोरर एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत भी बैज लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुऐ खेलते समय स्वअनुसासन को सर्वोपरि रखते हुए खेल भावना से खेलने की अपील की।

U-14बालिका वर्ग में आगरा फिरोजाबाद व मथुरा की टीमों ने U-17 में आगरा मथुरा मैनपुरी U-19 मैनपुरी आगरा फिरोजाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया।
जबकि बालक वर्ग में U- 14 में आगरा, फिरोजाबाद U- 17 में मथुरा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी U-19 में भी मथुरा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी की टीमों ने प्रतिभाग किया।

बालिका वर्ग U-14 में फिरोजाबाद, U-17 में आगरा व U-19 में आगरा की टीमें विजयी रहीं। बालक वर्ग में U-14 में फिरोजाबाद, U-17 में आगरा व U-19 में भी आगरा विजेता रहीं।
समापन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल वशिष्ठ प्रधानाचार्य रत्न मुनि इन्टर कॉलेज आगरा रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद व प्रधानाचार्या सेन्ट जोन्स गर्ल्स इन्टर कॉलेज आगरा ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उप-विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया । राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। प्रधानाचार्या सेन्ट जोन्स गर्ल्स इन्टर कॉलेज श्रीमती डी डेनियल ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग के संयोजक प्रधानाचार्य, जनता इन्टर कॉलेज फतेहाबाद और बालिका वर्ग की संयोजक प्रधानाचार्या, सेन्ट जोन्स गर्ल्स इन्टर कॉलेज आगरा रहे। सहयोगी दल में जनता इन्टर कॉलेज फतेहाबाद से व सेन्ट जोन्स गर्ल्स इन्टर कॉलेज आगरा से भी स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *