उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में हुई शपथ समारोह पर चर्चा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा की बैठक हुई, जिसमें 31 मई बरेली में होने वाले शपथ समारोह में मनोनीत पदाधिकारी प्रेषण कार्यशाला और कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने एकमत होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया। संगठन के जिला अध्यक्ष के गिर्राज अग्रवाल और प्रदेश के युवा संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी ने बताया की शपथ समारोह में जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।
बैठक में अनुराग गोयल युवा जिला अध्यक्ष, अमित गर्ग युवा जिला महामंत्री, अंकित बंसल युवा जिला कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, विकास जेठवानी, रोहित आयलानी, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, शुभम गर्ग, प्रवीण कुमार, जितेंद्र सिंह गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *