22 जून को मण्डलीय पेंशन अदालत का होगा आयोजन,15 जून तक करें आवेदन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा. 09.06.2026/अपर निदेशक, सचिव मण्डलीय पेंशन अदालत महिमा चन्द ने अवगत कराया है कि आगरा मण्डल की मण्डलीय पेंशन अदालत आयोजित किये जाने हेतु, मण्डलायुक्त, आगरा द्वारा दिनांक 22.06.2026 को अपरान्ह 12:30 बजे,स्थान लघु सभागार, कार्यालय आयुक्त,आगरा मण्डल,आगरा नियत किया गया है। पेंशन अदालत में अपने-अपने पेंशन प्रकरणों की सुनवाई हेतु संबंधित पेंशनर / सेवानिवृत्त कर्मचारी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन / प्रकरण, कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल, आगरा के जिलाधिकारी प्रांगण, एम०जी० रोड आगरा स्थित कार्यालय में दिनांक 15.06.2026 तक दस्ती रूप में अथवा पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। पेंशन अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले आवेदन पत्र का प्रारूप मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी, आगरा/ मथुरा/फिरोजाबाद/मैनपुरी अथवा अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल, आगरा के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पेंशन निदेशालय की वेबसाइट www.pensiondirectorate.up.nic.in से भी उक्त आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
उन्होंने सभी पेंशनर्स/सेवानिवृत्त कार्मिकों से आग्रह किया है कि अधिक संख्या में पेंशन अदालत में पहुंचकर पेंशन अदालत के आयोजन का लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *