आगरा, 17/05/2026 । डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रीराम दरबार मंदिर, डिफेंस कॉलोनी में आज वॉटर कूलर आरओ (प्याऊ )का विधिवत उद्घाटन हुआ। भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षेत्रवासियों, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सराहनीय कार्य किया गया।
यूथ वेलफेयर सोसाइटी सदैव समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। गर्मियों के दौरान विशेष रूप से फेरीवाले, मजदूर भाई, सब्ज़ी विक्रेता, राहगीर, गरीब परिवार एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इस प्याऊ से अत्यंत लाभ मिलेगा। शीतल जल की यह व्यवस्था न केवल लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करेगी बल्कि समाज सेवा एवं मानवता का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सोसाइटी के सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा। सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया है। क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्य में
सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, श्री राम दरवार मंदिर के सेवक -पंडित राघव उदैनिया , ब्रजपाल सिंह चौहान ( राम मंदिर अध्यक्ष), शीला भदौरिया,मिथलेश देवी,ओमवती देवी,स्नेहलता,सरोज पाठक , रघुनाथ सिंह यादव,योगेंद्र सिंह,उदयवीर सिंह सिकरवार,संजेश पचौरी,विनोद शर्मा जी,राम खिलाड़ी सिकरवार,सत्यराम यादव, एस बी एस चौहान,ब्रजमोहन मिश्रा,कथूरिया , मोरा कंसाना , अध्यक्ष- राजीव सोई , उपाध्यक्ष-विवेक उपाध्याय,ज्ञानेंद्र यादव
कोषाध्यक्ष-नीरज गौड़, सचिव-बंटी यादव, सह सचिव- अमित दीक्षित, संगठन मंत्री-राजू चौहान, संरक्षक-परम कोयर,राजीव राणा,ध्रुव गुप्ता,शिव सिंह परमार,जयदार सिंह
सोसाइटी सदस्य-कमल चाहर,सैंडी सोलंकी,विपिन यादव,अजीत राठौड़,सुनील कुमार शर्मा , दिनेश सेंगर, सनी उपाध्याय,अनमोल तिवारी जिन्होंने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा, जनकल्याण एवं मानवता के हित में आगे भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। इस पुण्य कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित सदस्यों का सोसाइटी हृदय से धन्यवाद, आभार एवं साधुवाद व्यक्त करती है।


