आगरा। आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद के तीसरे दिन विभिन्न कक्षाओं की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी फाइनल में कक्षा सिक्स तथा कक्षा नाइंथ सी विजय रही। कबड्डी के साथ-साथ लंबी कूद का भी आयोजन किया गया, जिसमें आरुष प्रथम हर्षित कुमार द्वितीय और रविंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे ।
खेल के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अतुल कुमार जैन ने सभी बच्चों को आशीर्वाद और दीपावली की शुभकामना दी साथ में में पंकज कुमार कश्यप लव प्रकाश गुप्ता कैलाश चंद्र पारस जैन, अजय पांडे, अवधेश कुमार और मदन मोहन उपस्थित रहे । सभी शिक्षकों ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।


