दीपोत्सव पर जगमग हुआ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 6 नवंबर। सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज दीपोत्सव मनाया गया। सभी खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने मिलकर शुक्रवार को सायंकाल अपने-अपने खेल मैदान पर दीप प्रज्ज्वलित किये। जिससे खेल की यह पावन धरा रोशनी से झिलमिला उठी।
शनिवार से दीपावली पर्व का अवकाश है। इसलिये आज सायंकाल ही सभी प्रशिक्षकों ने अपने-अपने खेल मैदान पर दीप प्रज्ज्वलित कराये। जिनकी रोशनी में खेल का मैदान झिलमिला उठा।
एकलव्य स्टेडियम में दीपोत्सव की शुरूआत तत्कालीन आरएसओ अजय कुमार सेठी द्वारा कई साल पहले शुरू की गयी थी, जो कि अभी तक लगातार चली आ रही है। कुल मिलाकर दीपों की रोशनी से एकलव्य स्टेडियम आज शाम को जगमगा रहा था। खिलाड़ियों ने मां लक्ष्मी की पूजा के साथ कामना की कि यहां खेलने वाले खिलाड़ी भी इसी तरह देश और दुनियां में रोशनी बिखेरें। जिससे कि ताजनगरी ही नहीं प्रदेश और देश का नाम दुनियांभर में रोशन हो सके।
फुटबाल के मैदान पर कोच योगेश कुमार ने, कबड्डी ग्राउंड में कोच विजयलक्ष्मी सिंह व उनकी प्रशिक्षुओं ने दीप प्रज्ज्वलित किये। जबकि बास्केटबाल कोच मनीष वर्मा, एथलेटिक्स में कल्पना चौधरी, बाक्सिंग में गौरव ठाकुर, ताईक्वांडो में रघुनाथ यादव , हाकी में विनय कुमार, जूडो रूप किशन बघेल, जिमनास्टिक में राजेश यादव और जावेद अहमद , बैडमिटन कोच अनुज कपूर, कुश्ती कोच पुष्पेंद्र सिंह ने अपने मैदान पर दीपोत्सव मनाया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, हाकी संघ के सचिव संजय गौतम दीपोत्सव के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग कोच हरदीप सिंह हीरा, टेबिल टेनिस कोच साहिल कुमार, अजय कुमार हाकी के सीनियर खिलाड़ी, प्रधान सहायक मुकेश अग्रवाल आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *